22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने दी जान, फंदे से लटकी मिली लाश

0 454

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया स्टार 22 साल की लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली. खबर है कि उसने अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने लीला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था.

यह घटना रायगढ़ के केलो बिहार कॉलोनी की है. जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की वजह पता चल पाएगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

लीना सोशल मीडिया स्टार थीं और अक्सर चर्चा में रहती थीं. बीकाॅम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही लीना नागवंशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स थे.

मौके पर पहुंचे चक्रधर नगर थाने के उपनिरीक्षक दिनेश बोहिदार का कहना है कि आज एक बजे सूचना मिली थी कि केलो विहार कॉलोनी में रहने वाली 22 साल की लीना ने अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला क उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी. लेकिन घरवालों ने उसे जिंदा समझकर फंदे से नीचे उतार लिया. शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.c
कहा जा रहा है कि निजी कारणों से परेशान होकर लीना ने आत्महत्या की. लेकिन अभी तक उनके सुसाइड को लेकर कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आ पाया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.