संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 222 शिकायतें, 13 का मौके पर निस्तारण; अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

0 23

गौतमबुद्धनगर: जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 222 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

तहसील सदर में 6 शिकायतें, 4 का तत्काल समाधान

तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिरोहा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दादरी तहसील में सबसे अधिक 122 शिकायतें दर्ज

तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां जनसामान्य की ओर से कुल 122 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

जेवर में 94 शिकायतें आईं, 2 का मौके पर निस्तारण

तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.