UP में 28 IPS अफसरों का तबादला, मोहित अग्रवाल प्रयागराज तो लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद की कमान

0 25

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 27 नवंबर को 28 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं। मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के मुताबिक, अब तक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देकर लखनऊ भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को अलग-अलग जोन, रेंज, जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूरी सूची इस प्रकार है:

  1. मोहित अग्रवाल – पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज

  2. पीयूष मोर्डिया – एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

  3. रहमत शर्मा – एडीजी, लखनऊ जोन

  4. लक्ष्मी सिंह – पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद

  5. प्रवीण कुमार – एडीजी, बरेली जोन

  6. जे. रविंदर गौड़ – पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर

  7. किरण एस. – पुलिस कमिश्नर, वाराणसी

  8. प्रभाकर चौधरी – डीआईजी, लखनऊ रेंज

  9. अभिषेक सिंह – डीआईजी, आगरा रेंज

  10. शैलेश कुमार पांडेय – डीआईजी, अलीगढ़ रेंज

  11. आशीष तिवारी – डीआईजी, सहारनपुर रेंज

  12. डॉ. गौरव ग्रोवर – एसएसपी, मुरादाबाद

  13. सुनीति – एसपी, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

  14. आकाश तोमर – एसपी, डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद

  15. अमित कुमार-I – एसपी, ईओडब्ल्यू, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

  16. नरेंद्र कुमार सिंह – एसपी, पीटीसी, सीतापुर

  17. डॉ. अनिल कुमार पांडेय – एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

  18. त्रिभुवन सिंह – एसपी, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ

  19. राजेश कुमार श्रीवास्तव – एसपी, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

  20. सुशील कुमार शुक्ला – एसपी, पीटीएस, गोरखपुर

  21. अजीत कुमार सिन्हा – एसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ

  22. दिनेश त्रिपाठी – डीसीपी, प्रयागराज

  23. सतपाल – एसएसपी, अयोध्या

  24. कुलदीप सिंह गुनावत – डीसीपी, कानपुर नगर

  25. प्रीति यादव – सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा

  26. पुनीत द्विवेदी – एडीसीपी, गाजियाबाद

  27. नीतू – एडीसीपी, लखनऊ

  28. अमित कुमावत – एडीसीपी, आगरा

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.