पुलिस के तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

0 2,193

शिवगंगा: तमिलनाडु के शिवगंगा से एक परिवार के ऊपर उस वक्त आफत का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। खुद शिवगंगा के एसपी शिव प्रसाद ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि पुलिस वाहन की टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ।

क्या है पूरा मामला?
शिवगंगा जिले में मंगलवार को एक दो साल के बच्चे समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जब उनके दोपहिया वाहन की पुलिस वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान प्रसाद (25), उनकी पत्नी सत्या (20) और उनके बेटे अश्विन (2) के रूप में हुई है। ये परिवार अनंजियुर से एक रिश्तेदार सोनाई ईश्वरी (25) को लेने के बाद अपने गांव लौट रहा था, जब सक्कुडी के पास यह दुर्घटना हुई। दरअसल रामनाथपुरम जिला पुलिस के एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने दोपहिया वाहन को आमने-सामने की टक्कर मार दी। प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्या और उनके बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सोनाई ईश्वरी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका सरकारी राजाजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये जानकारी शिवगंगा एसपी शिव प्रसाद ने दी है।

गौरतलब है कि देश में हर दिन तमाम लोगों की मौत रोड एक्सीडेंट की वजह से होती है, जिसमें तेज रफ्तार एक अहम वजह है। तमाम बार ऐसा पाया गया है कि लोग वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन नहीं करते, जिसकी वजह से एक्सीडेंट होते हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ताजा मामले में तो पुलिस वाहन ने ही दोपहिया वाहन को टक्कर मारी और एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। जब पुलिस ही यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगी तो आम जनता से नियमों के पालन की अपेक्षा कैसे रखी जाए, ये एक बड़ा सवाल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.