एक लाख करोड़ के घाटे वाली 33 कंपनियों ने भाजपा को दिया 450 करोड़ का चंदा

0 336

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर चुनावी बॉन्ड के नाम पर बड़ा घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन 33 कंपनियों ने अपने खातों में पिछले सात सालों में एक लाख करोड़ का घाटा दर्शाया है, उन्हीं कंपनियों ने भाजपा को 450 करोड़ का चंदा दिया है। इनमें से 17 कंपनियों ने तो कोई टेक्स भी नहीं चुकाया।

विगत दिनों तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से बाहर आने के बाद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का रुख भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ पहले से ज्यादा सख्त है। उन्होंने भाजपा पर तथ्यपूर्ण आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से पर्दे के पीछे एक बड़ा खेल खेला है। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हों वो किसी पार्टी को चंदा कैसे दे सकती हंैै। यह आश्चर्यजनक है कि ऐसी 33 कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, जिन्होंने अपनी आयकर विवरणिका में पिछले सात सालों में 1 लाख करोड़ का घाटा दिखाया है और इनमें से 17 कंपनियों ने कोई टैक्स भी नहीं चुकाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक बड़ा भ्रष्टाचार है, जिसकी जांच की जानी चाहिए कि किस तरह भ्रष्ट कंपनियों और अपनी पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा ने चंदे के नियमों में बदलाव कर पुरानी प्रक्रिया को बदलकर इलेक्टोरल बांड योजना बनाई और इस योजना में चंदा देने वाली कंपनियों और लेने वाले दलों के नाम उजागर नहीं किए जाने का नियम बनाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.