जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आग लगने से 4 लोग घायल, 20 शेड जलकर खाक

0 364

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार तड़के लगी आग में चार लोग घायल हो गए और 20 शेड जलकर खाक हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर के परिम्पोरा इलाके में लगी आग में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए और 20 शेड जलकर खाक हो गए।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा, “आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। हमारे विभाग की टीमें कारण और इससे हुए नुकसान की जांच के लिए मौके पर हैं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.