बिहार के औरंगाबाद जिले में वज्रपात से 6 लोगों की मौत

0 354

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग- अलग क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मृतकों की पहचान मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित कुमार, सिधेश्‍वर यादव, हरेंद्र सिंह और युगल राम के रूप में की गई है।मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्‍होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। मौसम खराब होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घर में ही रहें और सुरक्षित रहें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.