यूपी में कोरोना संक्रमण के 682 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी

0 612

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,916 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 682 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,64,53,352 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 352 लोग तथा अब तक कुल 20,59,342 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,257 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 जून, 2022 को एक दिन में 4,55,248 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,94,493 तथा दूसरी डोज 14,15,10,250 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,12,331 तथा दूसरी डोज 1,19,35,414 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,02,631 तथा दूसरी डोज 51,88,604 दी गयी। कल तक 34,49,798 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,73,93,521 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.