Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में दिखने लगा गर्मी का असर, जानें मौसम का हाल

0 264

नई दिल्ली: मार्च का महीना लग चुका है और इसी के साथ गर्मी का मौसम आने का संकेत भी मिल गया है। देश में मार्च की शुरुआत से ही कई राज्य तपने लगे है तो वहीं उत्तर भारत की बात की जाए तो अभी भी कई राज्यों का माहौल ठंडा बना हुआ है और साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही है, जिसके कारण तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। बात करें महाराष्ट्र की तो महाराष्ट्र में आज सुबह का तापमान 26°C है। ठंड हवाओं के बहने के कारण हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 27°C जैसा महसूस किया जा सकता हैं। महाराष्ट्र में सुबह बारिश की संभावना नहीं है, और हवा की गति 17km/h रहने की संभावना हैं।

महाराष्ट्र का मौसम
दोपहर तक धूप बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में आज दोपहर के समय तापमान 30°C है। 19km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 45% रहेगी। शाम की बात करें तो महाराष्ट्र में आज’ शाम का तापमान 29°C तक पहुंच जाएगा और साथ ही हवा की गति 28km/h रहने की संभावना है। रात को मौसम साफ दिखेगा महाराष्ट्र में आज रात का तापमान 28°C और हवा की गति 24km/h है। पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पंजाब में आज बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई है। जबकि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे है, जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी
छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां गर्मी का असर दिखने लगा है और सूरज की तपन भी दिखनी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और राजनंदगांव में दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और अगले 48 घंटों तक इस तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है। राजस्थान में आज से सर्दी देखी जा सकती है, जिसका असर उत्तर भारत के कई इलाकों में दिखाई देगा। उत्तरी भारत से चलने वाली हवा का दिल्ली हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब के कई हिस्सों में असर दिखेगा और मौसम ठंडा रहेगा। इससे राजस्थान के जयपुर, बीकानेर जिलों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री कम होने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.