UP Weather News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचाया कहर, सीएम ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

0 366

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान धूल भरी आंधी,बारिश और वज्रपात से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि फसलों में व्यापक नुकसान पहुंचा है। औरैया, अलीगढ़ और बहराइच में वर्षा जनित हादसों में चार लोगों की मृत्यु की सूचना है। वहीं, कई क्षेत्रों में आंधी पानी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बहराइच में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ में पेड़ गिरने से किसान की मौत हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन हालातों को देखते हुए राहत कार्य के निर्देश दिए है।

घायलों का समुचित उपचार कराया जाएः सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया जाए व घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

नुकसान का आकलन कर भेजें रिपोर्टः योगी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.