दर्दनाक हादसा; बाइक और तेज रफ्तार कार में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

0 324

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर मदनापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

टक्कर के बाद बाइक की टंकी में विस्फोट
बताया जा रहा है कि सोमवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र के बरेली-इटावा मार्ग पर काविलपुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। द्विवेदी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी में विस्फोट के साथ आग लग गई। उन्होंने बताया कि कि हादसे में कार सवार सुधीर (40) तथा सोनू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बमुश्किल कार से बाहर निकाले गये।

बारात में शामिल होने जा रहे थे कार सवार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार रवि (20), आकाश (20), दिनेश (19) तथा अभिषेक (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया। द्विवेदी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चारों युवक तिलहर कस्बे के रहने वाले थे और मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में किसी आयोजन में शामिल होने गए थे, वहीं कार सवार बरेली निवासी लोग मदनापुर क्षेत्र के ही गिरधरपुर गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.