छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर, 40 लाख का इनामी गजरला और 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल

0 434

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के रामपचोदवरम थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें गजराला रवि उर्फ उदय (CCM), रवी चैतन्य उर्फ अरुणा (SZCM) और अंजू (ACM) शामिल थे। इनके पास से तीन एके-47 भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अब भी जारी है। दोनों ओर से रुक-रूककर फायरिंग हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में मृतक नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

20 लाख की इनामी नक्सली थी अरुणा
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला 40 लाख का इनामी था। वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है और इस पर भी 20 लाख का इनाम था। चलपति को इस साल की शुरुआत में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पत्नी के साथ उसकी एक सेल्फी ने सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचा दिया था।

कौन था गजरला रवि?
गजरला रवि के नक्सलियों के बीच कई नामों से चर्चित था जैसे- गणेश उर्फ आनंद उर्फ उदय उर्फ गजरला रविंदर। गजरला के पिता का नाम गजरला मल्लैया था। गजरला आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के वेलिशाला गांव का रहने वाला था। वह सेंट्रल कमेटी का मेंबर था और उस पर सरकार ने 40 लाख का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान हुई जबरदस्त मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के एसपी अमित बरदार ने बताया, “पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए।” रामपचोडावरम के DSP जीएस प्रशांत ने कहा, “माओवादियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। जांच जारी है, और पुलिस ने क्षेत्र में किसी भी अन्य माओवादी की उपस्थिति का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.