हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, ये स्टॉक्स टूटे

0 290

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स 95.37 अंक टूटकर 83,337.52 अंक पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी 49.35 अंक गिरकर 25,411.65 अंक पर खुला है। गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो टाटा स्टील, बीईएल, टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी आदि शेयरों में गिरावट हे। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी। पूरे हफ्ते में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक लुढ़का था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 176.8 अंक की गिरावट आई थी।

इस सप्ताह बाजार को लेकर क्या अनुमान?
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि इस हफ्ते बाजार की चाल अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर निर्भर करेगी। अगर यह ट्रेड डील होती है तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। ट्रेड डील से आईटी, फार्मा और वाहन जैसे व्यापार-संवेदनशील क्षेत्रों को लाभ पहुंच सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.