आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

0 4,327

Share Market Opening 6 August, 2025: बुधवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 15.27 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 80,694.98 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 8.20 अंकों (0.03%) के नुकसान के साथ 24,641.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद से ही भारतीय बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को भी बाजार ने मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था और अंत में बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ था।

बीईएल के शेयरों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एयरटेल, पावरग्रिड ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 0.97 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.58, मारुति सुजुकी 0.51, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.46, बजाज फाइनेंस 0.45, एशियन पेंट्स 0.34, ट्रेंट 0.33, अडाणी पोर्ट्स 0.33, एलएंडटी 0.25, आईसीआईसीआई बैंक 0.25, बजाज फिनसर्व 0.24, टाइटन 0.23, एनटीपीसी 0.18, एक्सिस बैंक 0.18, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16, आईटीसी 0.13, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.10 और एसबीआई के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

लाल निशान में खुले सनफार्मा, टेक महिंद्रा समेत ये शेयर
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को सनफार्मा के शेयर 0.59, टेक महिंद्रा 0.39, एचसीएल टेक 0.28, एचडीएफसी बैंक 0.18, एटरनल 0.12, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.12, टाटा स्टील 0.09, टाटा मोटर्स 0.08 और टीसीएस के शेयर 0.08 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.