उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

0 265

नई दिल्ली: इंडिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। सीपी राधाकृष्णन के नामांकन में पीएम मोदी खुद प्रस्तावक बने।

पहले सेट के प्रस्तावक के तौर पर PM मोदी करेंगे साइन
राधाकृष्णन की तरफ से कुल चार सेट नॉमिनेशन फाइल किया गया। हर सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर हुए। एक सेट में पहले प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर हुए। ऐसे ही तीन सेट सेट और फाइल हुए, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए सांसदों के हस्ताक्षर थे।

कौन हैं सुदर्शन रेड्डी?
वहीं, इंडिया अलायंस ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी बनाया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर विपक्ष दलों के नेताओं की मीटिंग हुई जिसमें बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। बी सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना के हैं। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार ने जातिगत सर्वे के आंकड़ों की एनालिसिस के लिए जो कमेटी बनाई थी, बी सुदर्शन रेड्डी उस कमेटी के अध्यक्ष थे।

सुदर्शन रेड्डी कब नामांकन दाखिल करेंगे?
सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद अब सांसदों की खेमें बंदी भी शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए की तरफ से विपक्षी दलों से बात रहे हैं। वहीं, मंगलवार को सीपी राधाकृष्णन ने भी एनडीए के नेताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल-
चुनाव आयोग ‌द्वारा अधिसूचना जारी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
मतदान का समय- पूर्वा. 10.00 से अप. 05.00 बजे तक
वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.