मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान में श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव में किया शामिल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का ऐलान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं को वितरित किए पुरस्कार

0 103

इंदौर: नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार देर रात शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रमों में पहुंचते ही उन्होंने उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों के खातों में प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारंपरिक धुनों के साथ मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सहअस्तित्व को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएँ, युवा और बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में शामिल हुए। मंच पर कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी के डालडा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संस्था को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके पश्चात वे नागझिरी पहुंचे, जहां श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हामू खेड़ी टेकरी पर संतो के निवास बनाए जा रहे हैं और उनके उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों के खातों में प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कालिदास अकादमी में आयोजित नवरंग डांडिया उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डांडिया उत्सव सहअस्तित्व के भाव का सुंदर प्रतीक है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की जानकारी दी, जिसमें उज्जैन, इंदौर, देवास, पीथमपुर और शाजापुर के मक्सी को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्साह बढ़ाने के लिए डमरू भी बजाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कालिदास अकादमी के बाद दशहरा मैदान में आयोजित श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उज्जैन का सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा। सिंहस्थ के दौरान जिले के चारों ओर सड़कों और रेल मार्ग का जाल बिछाकर श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं से प्रश्नोत्तरी कराई और सही उत्तर देने वाले लोगों को पुरस्कार वितरित किए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.