Pakistan Jaffar Express Bomb Blast: क्वेटा-पेशावर ट्रेन को बनाया गया निशाना

जाफर एक्सप्रेस पर बम धमाका, 7 लोग घायल; बलूच विद्रोही समूह Baloch Republican Guards ने ली जिम्मेदारी

0 355

Pakistan Jaffar Express Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस एक बार फिर हमले का शिकार हुई। ट्रेन को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। धमाके की जिम्मेदारी बलूच विद्रोही समूह बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली है। घटना के समय ट्रेन पेशावर की ओर जा रही थी। गौरतलब है कि जाफर एक्सप्रेस पहले भी हमलों का शिकार हो चुकी है और इसे हाईजैक करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, बम धमाके के तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पटरियों की सुरक्षा और जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस हाल के महीनों में बार-बार हमलों का शिकार रही है, जिससे यात्रियों और रेल सुरक्षा के सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले 7 अगस्त को बलूचिस्तान के सिबी रेलवे स्टेशन के पास एक रेलगाड़ी बाल-बाल बची थी, जब पटरी के पास रखे गए बम ने रेलगाड़ी के गुजरने के तुरंत बाद धमाका किया। इसके अलावा, 4 अगस्त को कोलपुर के पास बंदूकधारियों ने ट्रेन के इंजन को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। इन घटनाओं ने क्षेत्र में रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के पेशावर से क्वेटा के बीच चलती है और इसी साल मार्च में इसे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बंधक बना लिया था। यह घटना पाकिस्तान के रेल इतिहास में गंभीर सुरक्षा चूक और आंतरिक संघर्षों का प्रतीक मानी जाती है। उस समय BLA के हथियारबंद विद्रोहियों ने 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया था। विद्रोहियों ने बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास पटरियों में बम धमाका कर ट्रेन को रोकने की योजना बनाई थी, जिससे सुरक्षा और रेल यात्रा के जोखिम की गंभीर चेतावनी सामने आई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.