UIDAI ने बंद किए करोड़ों आधार, कहीं आपका Aadhaar Card… ऐसे करें Check

0 843

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज हर काम के लिए जरूरी हो गया है, बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, सरकारी योजना या पहचान के लिए। हाल ही में UIDAI ने बताया कि देश में 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर डिएक्टिव किए गए हैं। अगर आपका आधार बंद हो जाए, तो बैंक, पेंशन, सब्सिडी, मोबाइल और पहचान से जुड़े काम रुक सकते हैं। आधार कार्ड सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के कामों की कुंजी बन चुका है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपका आधार अभी एक्टिव है या नहीं।

आधार का स्टेटस चेक करना आसान है। UIDAI की वेबसाइट पर आधार नंबर डालकर OTP लेने पर पता चलता है कि आपका आधार चालू है या बंद। mAadhaar ऐप में लॉगिन हो जाए तो आधार एक्टिव है। Resident UIDAI Portal पर भी सीधे चैक किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन नहीं करना चाहते, तो UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके स्टेटस पता किया जा सकता है। UIDAI ने डिएक्टिवेशन इसलिए किया ताकि मृतक लोगों के आधार का गलत इस्तेमाल न हो।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.