नए साल पर बेमौसम बारिश ने मुंबई में सुहाना किया मौसम, तो दिल्ली में भयंकर ठंड; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

0 1,738

नई दिल्ली: नए साल 2026 की शुरुआत मुंबई वालों के लिए बारिश के सुहाने मौसम के साथ हुई। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी के साथ न्यू ईयर स्टार्ट हुआ। खास बात ये रही कि दिल्ली में आज सुबह धुंध कम थी। पिछले दिन के मुकाबले विजिबिलिटी भी ज्यादा थी। हालांकि, लोगों को सर्दी के इस मौसम में गलन और शीत लहर को झेलना पड़ रहा है। इस खबर में जानिए कि IMD ने मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

मुंबई में बारिश से नए साल का स्वागत
मुंबई की बात करें तो 1 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि कुछ भागों में बस हल्की फुहार ही पड़ी। इस बेमौसम बारिश ने न्यू ईयर के जश्न में अलग ही रंग घोल दिया। नए साल के पहले दिन ही मौसम खुशनुमा हो गया।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव
उधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से, अगले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगा सर्दी का कहर
ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की बात करें तो यहां 5 जनवरी, पूर्वी यूपी में 2 जनवरी, वेस्ट राजस्थान में 3 जनवरी तक रात और सुबह के वक्त में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 जनवरी को कोल्ड डे रहेगा। वहीं, बिहार में भी 1 जनवरी 2026 को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

कोहरे को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, दिल्ली, असम, मेघालय, बिहार, एमपी, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, वेस्ट राजस्थान और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.