आसमान से जमीन पर आ गिरा हेलीकॉप्टर, दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, क्रैश की वजह उड़ा देगी होश

0 251

US Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना से एक दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हेलिकॉप्टर के पहाड़ों के बीच लगाई गई रोप वेबिंग से टकराने के कारण हुआ है।

पिनल काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन के पास हुआ, जो फीनिक्स से लगभग 103 किलोमीटर (लगभग 64 मील) पूर्व में है। हेलीकॉप्टर क्वीन क्रीक में पेगासस एयरपार्क से उड़ा था।

क्रैश में पायलट समेत 4 की मौत
शेरिफ ऑफिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक 59 साल का पुरुष पायलट (क्वीन क्रीक का रहने वाला) और तीन युवा महिलाएं शामिल थीं जिनमें सो दो की उम्र 21 वर्ष थी, जबकि एक की आयु 22 साल थी। ​​ये चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। शेरिफ ऑफिस ने कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर कैन्यन में गिरने से पहले एक रिक्रिएशनल स्लैकलाइन (पहाड़ों के बीच लगी एक तरह की रोप वेबिंग) से टकरा गया था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

अस्थाई रूप से उड़ानों पर बैन
शेरिफ ऑफिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से उस इलाके में उड़ानों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी। कार्यालय की तरफ से बताया गया, “हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। सुरक्षा कारणों से दुर्घटना के बाद उस इलाके में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध भी लगाया गया था।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.