आंध्र प्रदेश में लीक हुई ONGC की गैस, कई जगहों पर लगी आग, खाली कराया जा रहा इलाका, मचा हड़ंकप

0 219

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। जिले के राजोलु टाउन में इरुसुमांडा और मलिकिपुरम मंडल में ONGC के गैस लीक के बाद हड़कंप मच गया। गैस के जबरदस्त रिसाव की वजह से स्थानीय लोग घबरा गए। कई जगहों पर गैस लीक होने के चलते आग भी लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।

स्तिथि को नियंत्रित करने की कोशिश
आस-पास के लोगों ने ONGC अधिकारियों को गैस लीक होने की जानकारी दी है। स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अमला ONGC की टीम के साथ काम कर रहा है। आग की घटना सामने आने के बाद इलाके को खाली कराने का आदेश दिया गया है।

आग को बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बालकृष्ण ने कहा कि मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में गैस लीक हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ONGC अधिकारियों को दी है। ONGC अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझा रहे हैं। गांव वाले घबराए हुए और डरे हुए हैं।

तीन गांवों में बिजली आपूर्ति भी हुई बाधित
आसपास के तीन गांवों में गैस और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ओएनजीसी की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लीक हुई गैस को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.