Golden Globes 2026: हॉलीवुड सितारों के बीच प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी शान, प्रजेंटर की लिस्ट में नाम

0 26

हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक नई कहानी गढ़ने जा रही हैं। देसी गर्ल अब हॉलीवुड इवेंट की भी शान बन चुकी हैं। इस बार प्रियंका का नाम 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट में अनाउंस हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स, एक्टर जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। प्रियंका लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित मंच पर नजर आएंगी।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम भी शामिल है। यहां ये भी बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 (प्रजेंटर) के अलावा प्रियंका चोपड़ा अब तक कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और शोज को होस्ट कर चुकी हैं, जिनमें ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (होस्ट), ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा, और प्री-ऑस्कर इवेंट्स शामिल हैं, जो उनकी इंटरनैशनल पहचान को दर्शाते हैं।
Priyanka Chopra 83rd Golden Globe Awards

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स प्रेजेंटर्स की लिस्ट में कई बड़े हॉलीवुड सितारे
प्रेजेंटर्स की इस स्टार-स्टडेड लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। गोल्डन ग्लोब ने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट कर इसमें शामिल होने वाले सितारों के बारे में जानकारी दी। इनमें आयो एडेबिरी, चार्ली, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, जो कीरी, कीगन-माइकल की, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा मैकॉले कल्किन, पामेला एंडरसन, ललिसा, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी अवॉर्ड्स पेश करेंगे। इस भव्य समारोह की होस्टिंग एक बार फिर कमीडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इवेंट डिक क्लार्क प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेगा।

गोल्डन ग्लोब्स 2026: भारत में कब देखें
बता दें कि यह अवॉर्ड शो रविवार को शाम 5 बजे यानी भारत में सोमवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अमेरिका में इसे सीबीएस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। गोल्डन ग्लोब्स फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक हैं।

प्रियंका अकैडमी अवॉर्ड समेत कई इवेंट को होस्ट कर चुकी हैं
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड शो को होस्ट या प्रेजेंट करने जा रही हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो को होस्ट किया था, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी मंच पर थे। इसके अलावा, प्रियंका अकैडमी अवॉर्ड समेत कई इवेंट को होस्ट कर चुकी हैं।

प्रियंका के अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है ‘द ब्लफ’ की भूमिका
बता दें कि जल्द ही ‘द ब्लफ’ और ‘वाराणसी’ जैसी फिल्मों में दिखेंगी और ‘सिटाडेल’ सीजन 2 की भी तैयारी कर रही हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं जिसमें ताकत, मातृत्व, अतीत की परछाइयों और आत्मसंघर्ष का गहरा मेल देखने को मिलेगा। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया दिखाई गई है। इस फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की एक निडर और ताकतवर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाने वाली एक खूंखार समुद्री डाकू रह चुकी है। यह भूमिका प्रियंका के अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी देखने को मिलेगी। प्रियंका ने अपने फैंस के साथ ‘द ब्लफ’ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.