विश्व साइकिल दिवस पर अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया सहित कई मंत्रियों ने चलाई साइकिल, लोगों को किया जागरूक

0 752

नई दिल्ली। विश्व साइकिल दिवस पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई मंत्रियों ने साइकिल चलाई।

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके सभी साइकिलिंग प्रेमियों को विश्व साइकिल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने फिट इंडिया फ्रीडम राइडर के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों से इस अभियान से जुड़ने और ‘फ़िट इंडिया’ बनाने में भागीदार बनने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया।

साइकिल परिवहन का एक सरल साधन तो है ही, साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छी है। और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है। एक शोध में पाया गया है कि रोजाना आधा घंटा की साइकिलिंग मनुष्य को मोटापा, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया आदि कई बीमारियों से बचा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.