सपा नेता मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान किया

0 3,740

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार (Family) में बड़ी फूट सामने आई है। मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक (Divorce) देने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।

बता दें कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी की राजनीति से खुद को अलग करके बीजेपी ज्वाइन की थी और वर्तमान में वह बीजेपी की नेता हैं। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपर्णा यादव की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, “मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही फिक्र है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.