कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु माह के तृतीय बुधवार 21 जनवरी को किसान दिवस का होगा आयोजन

0 3,664

गौतम बुद्ध नगर: उप कृषि निदेशक गौतम बुद्ध नगर राजीव कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह के तृतीय बुधवार 21 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे विकास भवन स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

उप कृषि निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आयोजित होने वाले किसान दिवस में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.