PM मोदी बोले- LDF और UDF ने केरल को भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में धकेला, आदर्श शहर बनेगा तिरुवनंतपुरम

0 374

तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुर नगर निगम में भाजपा (BJP) की ऐतिहासिक की जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की ओर से दशकों से की जा रही उपेक्षा के अंत और विकास व सुशासन के नए युग की शुरुआत का संकते है। प्रधानमंत्री ने दोनों पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, एलडीएफ और यूडीएफ ने अलग-अलग तरीकों से केरल को भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और तुष्टिकरण की राजनीति के दुष्चक्र में धकेल दिया है। भले ही उनके झंडे और प्रतीक अलग हों, लेकिन उनकी राजनीति और एजेंडा लगभग एक जैसे हैं- बेलगाम भ्रष्टाचार, जवाबदेही की कमी और विभाजनकारी सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना। दोनों दल जानते हैं कि हर पांच साल में उन्हें शासन का मौका मिलता है। लेकिन बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

उन्होंने आगे कहा, दशकों तक एलडीएफ और यूडीएफ ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की और शहर को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। वाम दल और कांग्रेस जनता की जरूरतों को पूरा करने में लगातार नाकाम रहे हैं। लेकिन हमारी टीम भाजपा ने विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इस शहर के लोगों से मैं कहना चाहता हूं- भरोसा रखें, जिसका इतंजार लंबे समय से था, अब वह बदलाव आने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तिरुवनंतपुरम अब पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। उन्होंने कहा, इस शहर के लोगों से मैं कहता हूं-विश्वास रखें। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने के लिए मैं पूरा समर्थन दूंगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.