राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के स्वागत के लिए गोरखपुर तैयार, गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का करेंगे शुभारंभ

0 609

गोरखपुर: गोरखपुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के स्वागत के लिए तैयार है। राष्ट्रपति दो दिवसीय दोरे के तहत शनिवार को यहां पहुंच रहे हैं । उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह को 20 मिनट संबोधित करेंगे। इस मौके पर गीता प्रेस में चुनिंदा लोगों को आमंत्रति किया गया है। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हर प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा पर राष्ट्रपति परिवार के साथ शाम सात बजे के बाद पहुंचेंगे। वहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। यह कार्यक्रम 29 मिनट का होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पर करेंगे।

राष्ट्रपति का शनिवार का कार्यक्रम

गोरखपुर सर्किट हाउस आगमन: दोपहर 12:15 बजे
सर्किट हाउस से गीता प्रेस के लिए प्रस्थान: शाम 4:45 बजे

गीता प्रेस पर आगमन: शाम 5 बजे
गीता प्रेस से गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान: शाम 6 बजे
गोरखनाथ मंदिर से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान: शाम सात बजे
सर्किट हाउस से नया सवेरा के लिए प्रस्थान: शाम 7:15 बजे
सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम

रविवार

सर्किट हाउस से मगहर के लिए प्रस्थान: सुबह 8:30 बजे

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.