उत्तराखंड: सोनताल को अमृत सरोवर के रूप में किया जायेगा विकसित, निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

0 705

पोखरी /चमोली : चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल और नौली के समीप आजादी के अमृत महोत्सव मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत सोनताल का निर्माण किया जाना है इसका निर्माण मनरेगा के तहत किया जायेगा। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, नैल के स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवचंद के पोते संजय सिंह नेगी ने सोनताल के निर्माण कार्य शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल संरक्षण की शुरूआत पोखरी ब्लॉक के सोनताल से की गई। यहां निर्मित किए जाने वाले अमृत सरोवर की जल संग्रहण क्षमता दो लाख लीटर से भी अधिक होगी। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल और ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा मनरेगा योजना के अंतर्गत सोनताल निर्माण के साथ ही उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी कार्य किया जाएगा।

इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा 15 अगस्त तक अमृत सरोवरों में पौधरोपण, चैकडैम और फैंसिंग करवाए जानी है। संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम देवी, ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला, उप कार्यक्रम अधिकारी सुभाष डिमरी, रोजगार सेवक राजकिशोर असवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.