Poco X8 सीरीज कल करेगी एंट्री, जानें लॉन्च से पहले फोन की संभावित खूबियां

0 27

नई दिल्ली। Poco का नया स्मार्टफोन सीरीज Poco X8 ग्लोबल और भारतीय बाजार में कल लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इस बार दो वेरिएंट पेश करेगी—Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G। लॉन्च से पहले कंपनी ने इन फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी साझा कर दी है। Pro Max वेरिएंट दो और Pro वेरिएंट तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे।

Poco X8 Pro Max और Poco X8 Pro के रैम व स्टोरेज विकल्प
Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि Poco X8 Pro Max 5G 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। वहीं Poco X8 Pro 5G 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ खरीदी जा सकेगी।

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स
इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। Poco X8 Pro 5G में थोड़ी छोटी 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, लेकिन इसके फीचर्स Pro Max मॉडल के समान होंगे।

डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स
दोनों मॉडल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित होंगे। Pro Max वेरिएंट में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद रहेगा। बैटरी की बात करें तो ग्लोबल वेरिएंट में 8,500mAh बैटरी और भारतीय वेरिएंट में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी।

प्रोसेसर और चार्जिंग फीचर्स
Poco X8 Pro Max 5G में 3nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Pro वेरिएंट में 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC मौजूद होगा। इस सीरीज में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Pro Max मॉडल में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर मिलेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.