दिल्ली में घर लेने का सुनहरा मौका! DDA ने कड़कड़डूमा में लग्जरी 2BHK फ्लैट्स की स्कीम लॉन्च, 31 मार्च तक करें बुकिंग

0 39

अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कड़कड़डूमा में 2BHK लग्जरी फ्लैट्स की नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। खास बात यह है कि इस योजना में लॉटरी सिस्टम नहीं है। यानी, “जो पहले आएगा, वही फ्लैट पाएगा।” कुल 848 फ्लैट्स में से 741 फ्लैट आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं, जबकि बाकी थोक खरीदारों के लिए आरक्षित हैं। यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।

लोकेशन और कनेक्टिविटी की ताकत

कड़कड़डूमा प्रोजेक्ट का लोकेशन इसे और खास बनाता है। मेट्रो स्टेशन के पास होने की वजह से ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने में काफी सुविधा रहेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण समय और यात्रा खर्च दोनों में बचत होगी, जो आज के शहरी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

कीमत और सुविधाएं

इन फ्लैट्स की कीमत 1.79 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.46 करोड़ रुपये तक जाती है। हालांकि कीमत थोड़ी ऊंची लग सकती है, लेकिन मिलने वाली आधुनिक सुविधाएं इसे निवेश और रहने दोनों के लिहाज से आकर्षक बनाती हैं। प्रोजेक्ट में हरियाली, सुरक्षा, पार्किंग और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इसके अलावा आसपास अच्छे स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

कैसे करें आवेदन?

DDA फ्लैट के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी पसंद का फ्लैट चुनकर ऑनलाइन बुकिंग अमाउंट का भुगतान करना होगा। पेमेंट सफल होते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

निवेश और रहने के लिए बेहतर विकल्प

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली जैसे शहर में यह स्कीम निवेश के लिहाज से भी फायदेमंद साबित हो सकती है। भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना के साथ-साथ यह खुद रहने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.