कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने वाले किसानों का होगा चयन, 4 नवंबर को ई-लॉटरी से खुलेगी किस्मत

0 30

गौतमबुद्धनगर: कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े उपकरणों पर सरकारी योजनाओं के तहत लाभ पाने के लिए बुकिंग कराने वाले किसानों के चयन की प्रक्रिया 4 नवंबर को पूरी की जाएगी। इसके लिए सूरजपुर स्थित विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से ई-लॉटरी आयोजित होगी। इस प्रक्रिया के जरिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में होगी ई-लॉटरी

उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के अंतर्गत 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित उपकरणों की बुकिंग कराने वाले किसानों में से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 4 नवंबर 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 12 बजे विकास भवन सभागार, सूरजपुर में ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न होगी। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष आयोजित की जाएगी।

किसानों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील

उप कृषि निदेशक ने कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले किसानों समेत जनपद के अन्य किसानों से भी निर्धारित तिथि और समय पर विकास भवन सभागार पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया में शामिल होकर पूरी कार्रवाई के साक्षी बन सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.