प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर साधा निशाना, कहा- स्वस्थ नहीं तो मुख्यमंत्री पद पर टिकेंगे कैसे?

0 42

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो वे मुख्यमंत्री पद पर कब तक टिक पाएंगे? हम यह बात पहले से कहते आ रहे हैं, और अब यह साफ दिख रहा है।”

प्रशांत किशोर ने और क्या कहा
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अभी पद नहीं छोड़ा है, लेकिन जब वे राज्यसभा जा रहे हैं तो यह स्वाभाविक है कि जो लोग विधानसभा में रहेंगे, वही उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य में समृद्धि यात्रा निकालना हास्यास्पद है। उन्होंने जोड़ा, “एक राज्य में 100 में 60 लोग दिनभर 100 रुपये भी नहीं कमा पा रहे, वहां समृद्धि यात्रा निकालना व्यर्थ है। बिहार के लाखों लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं, और वहां समृद्धि यात्रा निकाली जा रही है।”

बंगाल चुनाव पर राय
प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वे बंगाल चुनाव में शामिल नहीं हैं और न ही उनकी वहां कोई भूमिका है। वे केवल बिहार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर दी शुभकामनाएं
बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।”

बिहार में नए सीएम पर उठ रहे सवाल
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली थी, जिसके बाद जेडीयू से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। अब नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.