ओमिक्रॉन के खतरे के बीच आज शाम पीएम मोदी की समीक्षा बैठक

0 685

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे. देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित केस की संख्या 248 हो गई है. बुधवार को गुजरात, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, केरल और हरियाणा में नए वेरिएंट के मामले आए. अब तक नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों में से 90 ठीक हो चुके हैं. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो.

स्पेन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड बढ़ते मामलों के बीच घर के बाहर मास्क पहनना अनिवार्य करेगा. ब्रिटेन ने बुधवार को बताया कि ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए लाखों और एंटीवायरल दवाएं खरीदी गई हैं. इजराइल ने नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए हेल्थकेयर वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की चौथी डोज देने की तैयारी की है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.