याचिका समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश, प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर, गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद समिति की अहम बैठक सम्पन्न

0 55

गौतमबुद्धनगर, 06 मई 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में जनपद गौतमबुद्धनगर से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस सभागार में किया गया। बैठक में कुल छह निर्धारित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

सभापति का भव्य स्वागत, विकास प्राधिकरणों की याचिकाओं की समीक्षा

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा माननीय सभापति का पुष्पगुच्छ, शाल, मोमेंटो एवं ओडीओपी उत्पाद भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत तथा जिला पंचायती राज विभाग से संबंधित याचिकाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जनहित के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर

सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जनता अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सदन तक पहुंचाती है, ऐसे में याचिकाओं का समाधान समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित आवेदकों को समय पर राहत मिल सके।

लंबित मामलों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश

सभापति ने यह भी निर्देश दिया कि जिन याचिकाओं का निस्तारण किया जाए, उसकी जानकारी तुरंत समिति को उपलब्ध कराई जाए, ताकि लंबित मामलों की सूची को अद्यतन किया जा सके और पारदर्शिता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने दिया पूर्ण अनुपालन का आश्वासन

बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय सभापति को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा और सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधान परिषद की याचिका समिति के सदस्य ऋषि पाल अरोड़ा और चंद शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय कुमार, एसीईओ नोएडा वंदना त्रिपाठी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा सुमित यादव, मुख्य पंचायत अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.