यूपी में एक लाख 29 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकरों पर हुई कार्रवाई, स्कूलों को दिए गए 13145 लाउडस्पीकर

0 549

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर को उतारने में देश में मिसाल कायम की है। प्रदेश में 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है। धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को स्कूलों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए भी सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यव्यापी अभियान के दौरान चलाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72,509 लाउडस्पीकर उतारे गए और 56,558 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियंत्रित किया गया है। 13145 लाउडस्पीकरों को सदुपयोग के लिए स्कूलों को सौंपा गया है। साथ ही 1583 लाउडस्पीकरों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने 23 अप्रैल को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश पर प्रदेश सरकार ने राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। विभिन्न समुदायों के धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी को लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। धर्मगुरुओं ने समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए लाउडस्पीकरों को हटाने में अपना सहयोग दिया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.