Deoria : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

गोरख कुशवाहा अपना विधुत बकाया अधिकार जमा करने जय नगर स्थित विधुत विभाग पर जा रहे थे

0 644

बरहज,देवरिया : बरहज थाना क्षेत्र डेईडिहा निवासी गोरख कुशवाहा (55) अपना विधुत बकाया अधिकार जमा करने जय नगर स्थित विधुत विभाग पर जा रहे थे और अभी विधुत विभाग के समीप ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने किया जिला अस्पताल रेफर |
बृहस्पतिवार की दोपहर 1:00 बजे अपने निवास स्थान डेईडिहा से गोरख कुशवाहा बरहज विधुत विभाग अपने विद्युत का बकाया अधिकार जमा करने के लिए पैदल जा रहे थे जैसे ही विधुत विभाग के ऑफिस के गेट समीप पहुंचे कि अज्ञात दोपहिया वाहन की चपेट में आ गये और वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे राहगीरों द्वारा छटपटाते देख बुजुर्ग को किसी तरह से उठाया तथा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाये और इसकी सूचना राहगीरों द्वारा परिजनों को दी गई सूचना मिलने पर परिजन प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर गोरखनाथ कुशवाहा का प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल देवरिया (Deoria) के लिए रेफर किया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर फार्मासिस्ट विनोद गुप्ता व वार्डवाय पृथ्वीराज के द्वारा यह बताया गया की गोरखनाथ कुशवाहा की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से सिर और पैर में गम्भीर चोट आया है जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल देवरिया (Deoria) के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Also Read : देवरिया : ग्राम पकड़ी वीरभद्र के तत्कालीन ग्राम प्रधान से गबन की धनराशि 1,18,542 को जमा करने का डीएम ने दिया निर्देश अन्यथा भू राजस्व की भांति होगी वसूली

 

रिपोर्ट : पवन पाण्डेय , बरहज देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.