सीएम सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे

0 54

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की सीधी धमकी मिलने का मामला सामने आया है। ‘दी डेली इंकलाब’ नामक फेसबुक पेज पर प्रसारित एक वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में धमकी देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस फेसबुक पेज पर बांग्लादेश का झंडा भी लगा हुआ है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह वीडियो बांग्लादेश में बनाया गया हो सकता है, हालांकि इसमें बोलने वाला व्यक्ति हिंदी में स्पष्ट रूप से बात कर रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सीमा पर दफनाने और हमले की धमकी का आरोप
वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति मुख्यमंत्री को ‘सीमा पर ही दफनाने’ और उन पर शारीरिक हमले की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ी सतर्कता
हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई हत्या के बाद इस तरह की धमकियों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है।

संयुक्त सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर राज्य सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सुवेंदु अधिकारी को पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का संयुक्त दस्ता तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिया है कि सुरक्षा घेरा ऐसा रखा जाए जिससे आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.