‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे रणवीर सिंह की फिल्म

0 22

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब फैंस इसकी डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है।

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

इंटरनेशनल और भारतीय दर्शकों के लिए अलग प्लेटफॉर्म

फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर इस बार खास रणनीति अपनाई गई है। ‘धुरंधर’ का पहला भाग जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसके दूसरे भाग को अलग-अलग बाजारों के हिसाब से प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

विदेशों में रहने वाले दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। वहीं भारत में यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इसी वजह से पिछले कई दिनों से फैंस के बीच रिलीज प्लेटफॉर्म को लेकर भ्रम बना हुआ था।

‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन में होंगे एक्स्ट्रा सीन

फिल्म के ओटीटी वर्जन को ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ नाम से रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वर्जन थिएटर में दिखाए गए कट से ज्यादा लंबा और ज्यादा इंटेंस होगा।

बताया जा रहा है कि इसमें कुछ ऐसे सीन भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। इसके अलावा फिल्म का यह वर्जन बिना सेंसर वाला बताया जा रहा है, जिससे फैंस के बीच इसकी चर्चा और तेज हो गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 से 15 मई 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है। हालांकि भारत में इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओटीटी एडिशन का रनटाइम करीब 3 घंटे 52 मिनट बताया जा रहा है, जबकि थिएटर वर्जन की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट थी।

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

फिल्म के एक्सटेंडेड और अनसेंसर्ड कट की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फैंस अब यह देखने को उत्साहित हैं कि थिएटर रिलीज से अलग इस नए वर्जन में क्या खास देखने को मिलेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.