Hero XPULSE 200 Series UK Launch: ब्रिटेन में लॉन्च हुई Hero की एडवेंचर बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

0 21

नई दिल्ली: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने ब्रिटेन में अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक सीरीज Hero XPULSE 200 को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सीरीज के दो अलग-अलग वेरिएंट्स को पेश किया है, जिन्हें पहले से भारतीय बाजार में भी काफी पसंद किया जाता है।

ब्रिटेन में लॉन्च के साथ ही Hero MotoCorp ने ग्लोबल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का संकेत दिया है।

ब्रिटेन में लॉन्च हुए दो वेरिएंट

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में Hero XPULSE 200 4V के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। दोनों मोटरसाइकिल्स को एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन बाइक्स का डिजाइन रफ एंड टफ लुक के साथ आता है, जो लंबी दूरी और कठिन रास्तों पर बेहतर राइडिंग अनुभव देने के लिए बनाया गया है।

199.6cc इंजन से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Hero XPULSE 200 सीरीज में 199.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.9 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी ने दोनों वेरिएंट्स में 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया है, जिससे हाईवे और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों में स्मूद राइडिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स में भी मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Hero की इस एडवेंचर बाइक सीरीज में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बाइक में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड भी उपलब्ध कराए गए हैं।

जानिए ब्रिटेन में कितनी है कीमत

Hero MotoCorp ने XPULSE 200 4V स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2499 ब्रिटिश पाउंड तय की है। वहीं प्रो वेरिएंट को 2699 ब्रिटिश पाउंड की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

कंपनी की ओर से 299 पाउंड में ऑन-द-रोड पैकेज भी ऑफर किया जा रहा है। साथ ही दोनों मोटरसाइकिल्स पर 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट पर Hero की नजर

ब्रिटेन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजार में XPULSE 200 सीरीज की लॉन्चिंग को Hero MotoCorp के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी अब भारतीय बाजार के साथ-साथ यूरोप में भी एडवेंचर बाइक सेगमेंट में अपनी पहचान मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.