Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 720 अंक उछला; निफ्टी ने भी लगाई लंबी छलांग

0 25

मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की बढ़ती उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 720.47 अंकों यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,135.82 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 220.95 अंकों यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,940.25 अंक पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, जिसका असर बाजार की शुरुआत में साफ दिखाई दिया।

ज्यादातर शेयर हरे निशान में खुले

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले, जबकि सिर्फ 2 शेयर गिरावट में कारोबार करते दिखे।

वहीं निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। केवल 3 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले।

शुरुआती कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।

महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे आगे

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने सबसे शानदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक में 1.77 प्रतिशत, एलएंडटी में 1.64 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 1.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बाजाज फाइनेंस 1.54 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.45 प्रतिशत और इंडिगो 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में तेजी

बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली। एसबीआई के शेयर 1.25 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

आईसीआईसीआई बैंक में 1.02 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में करीब 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अडाणी पोर्ट्स जैसे दिग्गज शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।

इन शेयरों में रही गिरावट

जहां ज्यादातर शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर 0.55 प्रतिशत टूटकर खुले।

टीसीएस के शेयरों में भी 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। इससे भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत की स्थिति बनी है।

तेल कीमतों में गिरावट से महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है, जिसके चलते निवेशकों ने बाजार में खरीदारी बढ़ाई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.