गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पीलीभीत के दौरे पर, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

0 678

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री कैबिनेट लक्ष्मी नारायण चौधरी दिनांक 12 जून को योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जनपद पीलीभीत का भ्रमण करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गन्ना मंत्री 12 जून को पीलीभीत में पूर्वाह्न 09ः00 बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट वार्ता और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करेंगे। तत्पश्चात 11ः00 बजे से गांधी सभागार, पीलीभीत में मंत्री जी जनपद की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और अपरान्ह 1ः00 बजे मंत्री जी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।

चौधरी अपराहन 3ः00 बजे से पीलीभीत स्थित गांधी प्रेक्षागृह में जनपद के गन्ना किसानों की समस्याओं यथा- गन्ना उत्पादन में वृद्धि, नवीनतम गन्ने की किस्मों के प्रतिस्थापन एवं अग्रणी किसानों का तकनीकी प्रशिक्षण के संबंध में गन्ना किसानों के साथ बैठक करेंगे। 4ः00 बजे मंत्री जी जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित शिवपुरिया विकास खंड ललौरीखेड़ा पेयजल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात सायं 5ः00 बजे बाढ़ प्रबंधन के अंतर्गत मझलिया विकास खंड अमरिया में कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.