लखनऊ में तीन महीने तक ऑनलाइन लर्निंग डीएल के टाइम स्लॉट फुल

0 693

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के टाइम स्लॉट अगले तीन महीने सितम्बर तक फुल हो गए हैं। इससे लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों की परेशानी बढ़ गई हैं।

परिवहन विभाग ने सौ फीसदी घर बैठे फेसलेस आवेदन की सुविधा के बाद मात्र पांच आवेदन रोजाना ऑनलाइन करने की मंजूरी दी है। ताकि जो आवेदक घर बैठे आवेदन नहीं कर सकते हैं। वे आवेदक ऑनलाइन आवेदन करके आरटीओ कार्यालय जाकर लर्निंग डीएल बनवा सके। ऐसे में पांच आवेदन का कोटा होने से अगले 90 दिनों तक सभी तारीखें फुल हैं। इससे ऑनलाइन आवेदकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि फेसलेस सिस्टम के बाद सिर्फ पांच आवेदन ऑनलाइन करने का कोटा है। कोटा कम होने से अगले तीन महीने तक टाइम स्लाॅट मिलना बंद हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.