कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल का आतंकी, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

0 686

कुलगाम: कुलगाम जिले के खांडीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित था। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है। मारे गए आतंकी की पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

खांडीपोरा इलाके में शुक्रवार रात आतंकियों की मौजूदगी की महत्वपूर्ण सूचना के बाद सेना, पुलिस तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रातभर चली इस मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया। क्षेत्र में अन्य आतंकियों के मौजूद होने की आशंका की वजह से सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच क्षेत्र में आने-जाने वाले रास्तों पर एहतियातन यातायात बंद कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.