फ्रांस की जीत के बाद लंदन में भड़की हिंसा, FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचते ही फुटबॉल फैंस ने किया बवाल

0 26

लंदन: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में जीत का जश्न शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया, वहीं ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मैच के बाद हिंसा भड़क गई। बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई।

उपद्रव में पुलिस अधिकारी घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की जीत के कुछ ही देर बाद पश्चिमी लंदन में उपद्रव के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

एडगवेयर रोड पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी एडगवेयर रोड पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखाई दिए। एक अन्य वीडियो में घायल पुलिस अधिकारी सड़क पर लेटा नजर आया, जहां मेडिकल टीम उसका उपचार कर रही थी। वहीं अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा ढालों के साथ आगे बढ़कर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे।

पेरिस में शांतिपूर्ण रहा जश्न

मैच से पहले आशंका जताई जा रही थी कि फ्रांस और मोरक्को के बीच मुकाबले के बाद पेरिस में हिंसा हो सकती है। हालांकि सभी आशंकाओं के विपरीत फ्रांस की जीत के बाद राजधानी पेरिस में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हजारों प्रशंसक सड़कों पर उतरकर टीम की जीत का जश्न मनाते नजर आए।

फ्रांस में पहले से थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पूरे फ्रांस में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इनमें करीब 8 हजार जवान केवल पेरिस में तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही आशंका जताई थी कि पूर्व में बड़े फुटबॉल आयोजनों के बाद जैसी हिंसक घटनाएं हुई थीं, वैसी स्थिति दोबारा बन सकती है। हालांकि इस बार पेरिस में कोई बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.