Harry Potter फैंस के लिए खुशखबरी! असल जिंदगी में भी कर सकते हैं Hogwarts Express की सैर, जानिए कहां चलती है ये जादुई ट्रेन

0 27

नई दिल्ली: अगर आप हैरी पॉटर के बड़े प्रशंसक हैं और हमेशा से हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में सफर करने का सपना देखते रहे हैं, तो यह सपना काफी हद तक सच हो सकता है। भले ही असल दुनिया में प्लेटफॉर्म 9¾ या हॉगवर्ट्स स्कूल मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसी ट्रेन जरूर है, जिसमें सफर करके आपको बिल्कुल हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस जैसा अनुभव मिलेगा।

स्कॉटलैंड में चलने वाली जैकोबाइट स्टीम ट्रेन को हैरी पॉटर फिल्मों में दिखाए गए हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है कि दुनिया भर से हैरी पॉटर फैंस इस ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचते हैं।

कहां से शुरू होता है यह सफर?

जैकोबाइट स्टीम ट्रेन स्कॉटलैंड के फोर्ट विलियम स्टेशन से हर साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच संचालित होती है। फोर्ट विलियम तक ग्लासगो से करीब दो घंटे में पहुंचा जा सकता है। यह ट्रेन अपने ऐतिहासिक स्टीम इंजन और खूबसूरत प्राकृतिक रास्तों के लिए भी काफी मशहूर है।

ट्रेन का लुक और सफर का अनुभव हैरी पॉटर फिल्मों में दिखाई गई हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस की याद दिलाता है, जिससे प्रशंसकों को जादुई दुनिया जैसा एहसास होता है।

इन जगहों पर भी मिल सकता है ऐसा अनुभव

स्कॉटलैंड के अलावा नॉर्थ यॉर्कशायर मूर हिस्टोरिकल रेलवे ट्रस्ट भी ऐसी ट्रेन सेवा संचालित करता है, जो हैरी पॉटर प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रेन गोथलैंड स्टेशन पर रुकती है, जिसे हैरी पॉटर फिल्मों में हॉग्समीड स्टेशन के रूप में दिखाया गया था।

इसके अलावा अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भी ‘हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस’ नाम से विशेष ट्रेन चलाई जाती है। यह ट्रेन जेफरसन स्टेशन से संचालित होती है और खास तौर पर हैरी पॉटर थीम वाले आयोजनों के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती है।

हैरी पॉटर फैंस के लिए खास अनुभव

अगर आप हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो ये ट्रेनें आपके लिए यादगार अनुभव साबित हो सकती हैं। खासकर स्कॉटलैंड की जैकोबाइट स्टीम ट्रेन दुनियाभर के प्रशंसकों के बीच सबसे लोकप्रिय मानी जाती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.