97.84 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 1423.94 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी बोले- कोई भी पात्र पेंशन से वंचित न रहे

0 20

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन राशि हस्तांतरित की। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कुल 1,423.94 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब यह व्यवस्था सुनिश्चित की है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को राशि भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य पेंशनधारियों को नियमित और समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

अधिकारियों को दिए छूटे लाभार्थियों की पहचान के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर और पंचायत विकास शिविरों के माध्यम से ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जाए, जो अब तक पेंशन योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

डीबीटी से बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार का कहना है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ रही है और लाभार्थियों तक बिना किसी मध्यस्थ के सीधे राशि पहुंच रही है। इससे लाखों परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्वेता गुप्ता समेत शासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.