Asus ने लॉन्च किए नए Vivobook 14 और Vivobook 15, Intel AI प्रोसेसर के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स; जानिए कीमत

0 23

नई दिल्ली: आसुस ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय लैपटॉप Vivobook 14 और Vivobook 15 के रिफ्रेश्ड वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। नए लैपटॉप Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह NPU 17 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। दोनों मॉडल Windows 11 Home, Full-HD IPS डिस्प्ले, DDR5 रैम और PCIe 4.0 SSD स्टोरेज के साथ पेश किए गए हैं।

भारत में कितनी है कीमत और कब से होगी बिक्री?

भारत में Asus Vivobook 15 (X1504MA) की शुरुआती कीमत 75,990 रुपये रखी गई है। यह मॉडल आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, आसुस ई-शॉप, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

वहीं, Asus Vivobook 14 (X1404MA) की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये है। इसकी बिक्री 26 जुलाई से आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आसुस ई-शॉप और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी।

दोनों लैपटॉप कूल सिल्वर, टेरा कोट्टा और क्वाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध होंगे। खरीदने पर Microsoft Office Home 2024 का लाइफटाइम एक्सेस और एक साल के लिए 100GB OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त मिलेगा।

कंपनी ऑफलाइन खरीदारी पर Vivobook 15 के लिए 5,066 रुपये प्रति माह और Vivobook 14 के लिए 7,199 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा ‘Asus Easy Pay’ प्रोग्राम के तहत 24 महीने तक के फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं।

डिस्प्ले और AI प्रोसेसर की खासियत

Vivobook 14 और Vivobook 15 में 15 इंच तक का Full-HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 250 निट्स ब्राइटनेस, TÜV Rheinland आई-केयर सर्टिफिकेशन और 84 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए SonicMaster सर्टिफाइड स्पीकर्स दिए गए हैं।

दोनों लैपटॉप Intel Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर से लैस हैं। ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए इनमें 17 TOPS तक की क्षमता वाला डेडिकेटेड NPU दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 Home पर चलते हैं और इनमें 16GB तक DDR5 रैम तथा 512GB तक PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Intel Integrated Graphics दिए गए हैं।

कैमरा, सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी

वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ 720p HD वेबकैम दिया गया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए ErgoSense टचपैड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1 टाइप-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट, HDMI 1.4, 3.5mm ऑडियो जैक और DC-इन कनेक्टर दिया गया है।

बैटरी और वजन

Asus Vivobook 14 और Vivobook 15 दोनों में 42Wh की थ्री-सेल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 45W AC एडाप्टर को सपोर्ट करती है। Vivobook 14 का वजन 1.4 किलोग्राम है, जबकि Vivobook 15 का वजन 1.7 किलोग्राम रखा गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.