लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई सच्चाई
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को किया गया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को भेजी गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई।
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच शुरू की और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की पड़ताल की।
जांच के बाद कॉल निकला फर्जी
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की जांच में सामने आया कि लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कॉल झूठा था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस कॉल को फर्जी करार दिया। हालांकि, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरती और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए।