Govt job news:प्रधानमत्रीं का आदेश 10 लाख नौकरी की जल्द निकाले भर्ती

0 704

Govt job news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे ‘‘मिशन मोड” में काम करते हुये अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती निकालें
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को इसके बारे में बताया । प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने ये आदेश दिया है । पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और सरकार द्वारा मिशन मोड में अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया .”
बेरोजगारी के मसले पर विपक्ष की ओर से की जा रही लगातार आलोचना के बीच सरकार ने ऐसा फैसला आया है ।
बीजेपी नेता वरुण गांधी ने पीएमओ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि “बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी. नए रोजगार का सृजन करने के साथ साथ हमें 1 करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा. हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे.”
बता दें कि अभी पिछले दिनों वरुण गांधी ने मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों की संख्या का विवरण साझा किया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ”जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं. जहां भर्तियां न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश हैं, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं. कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना नौजवान का जानना जरुरी है ।

ये भी पढ़ें – सतना : मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, बच्चों- महिलाओं समेत 14 घायल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.