National Herald corruption case: राहुल गांधी से तीसरे दिन भी होगी पूछताछ, ईडी ने कल फिर बुलाया

0 663

नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए लगातार तीसरे दिन 15 जून को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन मामले में ED के समक्ष उनकी पेशी के दूसरे दिन मंगलवार को पूछताछ रात नौ बजे के बाद भी जारी रही और इसके जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी (51) के कुछ समय बाद मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित एजेंसी कार्यालय से निकलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है और बयान दर्ज करने में काफी समय लग रहा है। गांधी अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे और उनसे पूर्वाह्न 11:30 बजे पूछताछ शुरू हुई। करीब चार घंटे के पूछताछ के सत्र के बाद वह करीब अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब एक घंटे के लिये बाहर निकले। वह शाम करीब साढ़े चार बजे फिर से पूछताछ में शामिल हुए।

केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने सोमवार को संघीय एजेंसी के कार्यालय में 10 घंटे से अधिक समय बिताया था, जहां उनसे पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.